शहर में दूध उत्पादों के लिए नमूने

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खरगोन- खरगोन शहर में शनिवार को खाद्य विभाग ने मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत दूध उत्पादों व डेरियों से दूध के नमूनों की जांच की है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एचएल आवास्या ने बताया कि शहर के मांगरूल रोड़ स्थित कंचन दूध डेयरी से खाद्य पदार्थ दूध के 2 नमूने और आरची डेयरी से दूध व मावे का नमूना लिया गया। जबकि बिस्टान रोड़ स्थित श्रीकृष्णा दूध डेयरी से दूध, घी और पनीर का नमूना लिया है। इसी तरह ज्वाहर मार्ग स्थित गोपाला दूध डेयरी से दूध व घी का तथा मोहन टॉकिज स्थित न्यूज जायका स्वीट्स से दूध का नमूना जांच के लिए लिया है। खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट के अधार पर संबंधित विक्रेताओं के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 नियम 2011 एवं विनियम 2011 के तहत वैद्यानिक कार्यवाही की जाएगी। अभियान के तहत खाद्य विभाग की खाद्य पदार्थों की जांच की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरआर सोलंकी एवं नरसिंह सोलंकी उपस्थित रहे।

121 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!