कलेक्टर ने की लाडली बहना योजना के शुभारंभ कार्यक्रम की समीक्षा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

नर्मदापुरम- कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 5 मार्च को भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित होने वाले लाडली बहना योजना 2023 के शुभारंभ कार्यक्रम की समीक्षा की। इस संबंध में कलेक्टर श्री सिंह ने सभी जनपद सीईओ, सीएमओ एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ एसएस रावत , अपर कलेक्टर मनोज कुमार ठाकुर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री सिंह ने उपार्जन की भी समीक्षा कर रबी उपार्जन के संबंध में सभी आवश्यक तैयारियां समयसीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश उपार्जन संबंधी अधिकारियों को दिए।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना हेतु हितग्राहियों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले दस्तावेज

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना जो पांच मार्च से शुरू होगी। इसके लिए आवेदन प्राप्ति का कार्य 15 मार्च से शुरू होगा और आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल नियत की गई  है। आवेदन प्राप्त करने हेतु वार्ड एवं ग्रामो में कैम्प लगाए जाएंगे जिसमे हितग्राहियों को एप पोर्टल में प्रविष्टियां हेतु विवाहित महिला को जो दस्तावेंज लेकर उपस्थित होना होगा उनमें स्वंय का आधार कार्ड, स्वंय की समग्र आईडी, आधार से लिंक मोबाइल नम्बर,  विवाहित महिला आवेदन के कैलेण्डर वर्ष में एक जनवरी की स्थिति में 23 वर्ष पूर्ण हो चुके हो तथा 60 वर्ष से आयु कम हो। महिला का समग्र  आई डी का ई- केवाईसी होना अनिवार्य है, जिसके लिए महिला अपना आधार कार्ड एवं आधार लिंक मोबाइल नंबर के साथ सीएससी सेंटर, लोक सेवा केंद्र, एमपी ऑनलाइन में जाकर करा सकती है। समग्र आई डी एवं आधार कार्ड में डाटा सामान हो। यदि आधार कार्ड में नाम, जन्म दिनांक एवं लिंग संबंधी कोई भी विसंगति हो तो आधार अपडेट कराये। समग्र आई डी में वैवाहिक स्तिथि अपडेट हो,महिला का मोबाइल नंबर अपडेट हो,। महिला का स्वयं का खाता हो एवं खाता आधार लिंक तथा डीबीटी इनेबल्ड हो, जिसके लिये महिला संबंधित बैंक में संपर्क कर करा सकती है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के पात्रताधारी हितग्राहियों को आय व निवास प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के आवेदन फार्म के साथ संलग्न नहीं करना है। अतः उपरोक्त दोनो दस्तावेंजो की प्राप्ति के लिए लोक सेवा केन्द्रों में आवेदन देने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने पात्रताधारियों से अपील की है कि लोक सेवा केन्द्रों में उपरोक्त दस्तावेंजो की प्राप्ति हेतु अनावश्यक रूप से चक्कर ना लगाएं ताकि स्वंय, धन व समय की बचत हो सकें।

82 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!