Skip to content
Friday, 23 October 2026
भोपाल

मध्यप्रदेश की तीन महिलाओं को मिला स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान

2 min read
Text Size:

भोपाल : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने मध्यप्रदेश की दो जल योद्धाओं – श्रीमती अनिता चौधरी और श्रीमती गंगा राजपूत को जल संरक्षण में विशिष्ट योगदान के लिए आज स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान-2023 से सम्मानित किया। विज्ञान भवन नई दिल्ली में हुए अलंकरण समारोह में ये पुरस्कार प्रदान किए गए। ग्राम सरपंच श्रीमती नीतू परिहार को भी स्वच्छता के क्षेत्र में अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान-2023 प्राप्त हुआ। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने यह पुरस्कार प्रदान किया। छिंदवाड़ा जिले की जलसखी श्रीमती अनिता चौधरी को जल जीवन मिशन में पाइप जलापूर्ति के ऑपरेशन्स तथा मेंटेनेंस श्रेणी में पुरस्कृत किया गया। उनके प्रयासों से जिले का ग्राम गढ़मऊ हर-घर-जल ग्राम घोषित हुआ है। छतरपुर जिले की जलयोद्धा श्रीमती गंगा राजपूत को राष्ट्रीय जल मिशन के तहत पुरस्कृत किया गया है। अपने अथक प्रयासों से उन्होंने ग्राम भोयरा की महिलाओं को जागरूक बना कर लोकभ्रांतियों को दूर करते हुए चंदेलकालीन तालाब को जीवित करने में विशेष योगदान दिया है। ग्वालियर जिले की सरपंच श्रीमती नीतू परिहार को स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के तहत पुरस्कृत किया गया। उन्होंने ग्राम पंचायत पुरा बनवार को ओडीएफ प्लस आदर्श ग्राम बनाने में असाधारण योगदान दिया है। कार्यक्रम में जल जीवन मिशन, राष्ट्रीय जल मिशन और स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण में विभिन्न श्रेणियों में कुल 18 पुरस्कार प्रदान किए गए। समारोह में केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और विश्वेश्वर टुडू भी उपस्थित थे।

108 Views
What do you think?

Leave a Reply