युवा संसद महोत्सव में हरदा से चयनित श्रेया और शिवानी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। राष्ट्र निर्माण एवं नीति निर्धारण में युवाओं की भूमिका सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नेहरू युवा केंद्र व राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल यूथ पार्लियामेंट 2022-23 का वर्चुअली आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने वर्चुअली जुड़कर प्रतिभागियों के वक्तव्य को सुनकर सराहना की। इस युवा पार्लियामेंट में हरदा, सीहोर, होशंगाबाद एवं बैतूल जिले के प्रतिभागियों ने सहभागिता की। प्रतिभागियों ने भारत सरकार द्वारा निर्धारित विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। इसमें प्रत्येक जिले से दो सर्वश्रेष्ठ वक्ताओं का चयन कर इसकी घोषणा मंत्री श्री पटेल ने की। इसमें हरदा से श्रेया दुबे प्रथम, शिवानी विश्नोई द्वितीय, बैतूल से ईशा मोहने प्रथम, गायत्री मालवीय द्वितीय, सीहोर से वीरेंद्र गुर्जर प्रथम अनुष्का राय द्वितीय तथा नर्मदापुरम से भावना यादव प्रथम एवं महिमा केवट द्वितीय स्थान पर रहे। जिला स्तर पर चयनित इन युवाओं को राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका विपिन शर्मा, बसंत राजपूत, मनोरमा चौहान, प्रशांत शर्मा एवं नीरज गुर्जर ने निभाई। राज्य स्तर पर चयनित प्रथम, द्वितीय व तृतीय प्रतिभागी को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इस प्रकार राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ वक्ता को प्रथम पुरस्कार 2 लाख रुपए, द्वितीय पुरस्कार डेढ़ लाख तथा तृतीय पुरस्कार 1 लाख रुपए दिया जाएगा।

Views Today: 2

Total Views: 180

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!