Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

टीम कला शास्त्रम ने बनाई कलाकृति

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। टीम कला शास्त्रम द्वारा रेवा जयंती के शुभ अवसर पर हंडिया-नेमावर स्थित नर्मदा के नाभि स्थल पर नर्मदा की कलाकृति बनाई। यह अद्भुत कलाकृति नर्मदा की रेत और पत्थरों से बनाकर कलाकृति को रंगोली से पूर्ण रूप दिया गया। ज्ञात हो कि टीम कला शास्त्रम ने पहले भी उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर, भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती का विशाल छायाचित्र बनाया था। इसे वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। टीम लीडर रोहित सोनी के सानिध्य में प्रशांत साध, अर्पित गौर, अभिषेक बांके, कृष्णा अग्रवाल, उदय राजपूत, तरुण जगताप, दीपक राजपूत, आदित्य चौबे, पियूष गुर्जर, सुरभि राजपूत, कल्पना पंवार, आरती राजपूत, खुशी राजपूत, प्रियंका गौर, दीपांशी सोनी द्वारा कलाकृति को पूर्ण किया गया।

126 Views
What do you think?

Leave a Reply