Skip to content
Thursday, 22 October 2026
सभी

तहसीलदार पहुंचे प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला किया निरीक्षण मध्यान भोजन की देखी व्यवस्था

1 min read
Text Size:

 

 

*आठनेर मुकेश सोनी*

आठनेर विकासखंड की ग्राम पंचायत गारगुड के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला का तहसीलदार बैदनाथ वासनिक द्वारा औचक निरीक्षण किया गया इसके पश्चात उन्होंने माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला का भ्रमण कर प्रत्येक कमरों में जाकर शिक्षण व्यवस्था एवं बैठक व्यवस्था हेतु निरीक्षण किया एवं छात्र छात्राओं से व्यवस्थित मध्यान भोजन के संबंध में जानकारी ली एवं मध्यान भोजन समय पर मिलता है या नहीं इस संबंध में भी छात्र-छात्राओं से चर्चा की श्री तहसीलदार बैदनाथ वासनिक के साथ जिला पंचायत सदस्य रामचरण इरपाचे सरपंच श्रीमती सुनिया वट के एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे तहसीलदार बैदनाथ वासनिक ने उपस्थित शिक्षकों से कहा कि छात्र छात्राओं को मीनू के हिसाब से प्रति दिवस पौष्टिक भोजन आहार दिया जाए एवं सुनिश्चित करें कि अधिकतम छात्र-छात्राएं स्कूल प्रति दिवस आवे एवं उन्हें स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ खेल की गतिविधियों में भी अधिकतम भाग लेने की ओर आप लोग प्रेरित करें

119 Views
What do you think?

Leave a Reply