Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

मगरधा पंचायत का कचरा वाहन बना शो पीस

1 min read
Text Size:

हरदा। जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत मगरधा में स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह धराशायी हो चुकी है। यहां पंचायत के प्रतिनिधियों द्वारा सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पंचायत मुख्यालय पर नालियां कचरे से लबालब भरी हैं। इनसे गंदे पानी की निकासी नहीं हो रही है। इससे आप बदबू फैल रही है। साथ में मच्छर भी तेजी से पनप रहे हैं।

*कचरा वाहन बेकाम हुआ*

यहां कहने को तो पंचायत ने ग्राम का कचरा ढोने के लिए वाहन तो खरीद लिया गया है। किंतु उसका उपयोग नहीं किया जा रहा है। बड़ी राशि खर्च कर खरीदा गया यह वाहन शोपीस बनकर रह गया है। इस प्रकार ग्राम में गंदगी व कचरे से स्थानीय लोग परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यहां नालियों की साफ सफाई पर जोर नहीं दिया जाता है। वहीं पंचायत में कई जगहों पर नाली बनाने की भी आवश्यकता है। उस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पंचायत के लोगों की मांग पर जवाबदेह द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।यहां स्वच्छता पर भारी भरकम बजट उपलब्ध कराया है फिर भी पंचायत में साफ सफाई की व्यवस्था भगवान भरोसे है।

109 Views
What do you think?

Leave a Reply