Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
हरदा

फिर दुनिया में कोहराम मचाने लगा कोरोना, लग सकती हैं पाबंदियां

2 min read

दैनिक अनोखा तीर, हरदा। पूरी दुनिया में कोहराम मचाने वाले कोरोना वायरस ने फिर से नये स्वरूप के साथ दस्तक देना शुरू कर दिया है। इन दिनों कोरोना से चीन में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। वहां न तो अस्पतालों में जगह है और न ही श्मशानघाटो पर यहां तक कि लाशें रखने की भी जगह नहीं मिल रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चीन अपने अंदरुनी हालातों को छुपा रहा है। वहां इन दिनों लॉकडाउन तक लगा दिया गया है। अब चीन में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बाद अमेरिका और भारत भी चिंतित है। आज मध्यप्रदेश में कोरोना को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यदि लापरवाही बरती गई है, तो फिर से पाबंदियां लौट सकती है। मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी ने कहा कि प्रदेश में कोरोना की स्थिति कंट्रोल में है। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। केंद्र सरकार जो भी एडवाइजरी जारी करेगी, उसे प्रदेश में लागू करेंगे। हमारा विभाग पूरी तरीके से नजरें बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है। केन्द्र सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन अनुसार दिशा निर्देश दिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि चीन में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों ने एक बार फिर दुनियाभर को चिंता में डाल दिया है। चीन के हालात को देखते हुए भारत सरकार भी सतर्क हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया आज कोरोना पर हाई लेवल मीटिंग करेंगे। बैठक के बाद कुछ दिशा निर्देश जारी हो सकते हैं।

पिछले एक हफ्ते में दुनिया में कोरोना के 36 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। पिछले 7 दिनों में 10 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। चीन के अलावा अर्जेंटीना, ब्राजील और जापान में मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 7 दिनों में अकेले जापान में 1055578 केस मिल चुके हैं। वहीं, दक्षिण कोरिया में 460,766, फ्रांस में 384184, ब्राजील में 284,200, अमेरिका में 272,075, जर्मनी में 223,227, हांगकांग में 108577, चीन के पड़ोसी ताइवान में 107381 मामले पाए गए हैं।

152 Views
152 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply