Skip to content
Sunday, 18 October 2026
खरगोन

भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद भाजपा बोखला रही है।

3 min read
Text Size:

विकास पवार

बड़वाह – भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद भाजपा बोखला रही है। और प्रतिदिन यात्रा को लेकर नए-नए आरोप लगा रही है। जबकि इस यात्रा में ऐसा कुछ नहीं है। इसमें लगातार हमे नागरिकों का सहयोग परस्पर मिलते जा रहा है। भाजपा कह रही थी कि दक्षिण में यात्रा निकलेगी। लेकिन हिंदीभाषी प्रदेशों में इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा। लेकिन हिंदी भाषी प्रदेश में तीसरे दिन यात्रा में लगातार जन सैलाब उमड़ रहा है।जो इस बात का जीता जागता उदाहरण है। कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार से हर कोई परेशान है। यह बात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कन्हैया कुमार ने शुक्रवार दोपहर में सनावद नगर में भारत जोड़ो यात्रा आने के पूर्व पत्रकार वार्ता के दौरान मीडिया के समक्ष कही। कन्हैया कुमार ने आरोप लगाया कि भाजपा ने जिस तरीके से पहले दिन जूते की लेस पर दूसरे दिन टीशर्ट पर और अब महिलाओं को लेकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही है। वह ओछी मानसिकता का परिचय है। जबकि क्या भाई बहन और मां बेटे हाथ नहीं मिला सकते हैं। जैसे राहुल गांधी से किसी महिला या युवतीं ने आकर मिलाया हो तो। वहीं भाजपा को यात्रा की सफलता से डर लग रहा है। जैसे जैसे यात्रा आगे बढ़ेगी वैसे-वैसे इसमें अपार जनसमूह जुड़ता जाएगा। यह राजनीति की यात्रा है। इसमें राजनीति के अलावा वकील, आमजन, उद्योगपति, पत्रकार एवं अन्य लोग भी यात्रा में शामिल होकर राहुल जी के कदम से कदम मिला रहे हैं।

27 साल में गुजरात को कांग्रेस ने बर्बाद कर दिया —

प्रधानमंत्री कहते है कि 27 साल में गुजरात को कांग्रेस ने बर्बाद कर दिया। मध्यप्रदेश में भी भजपा की सरकार है। यहां कहाँ प्रदेश की तस्वीर बदली है। आज भी ग्रामीण आदिवासी अपनी जरूरतो के लिए परेशान है। किसानों को उनकी उपज का सही दाम नही मिल रहा है। सोयाबीन ओर कपास के सही भाव मंडियों में नही दिए जा रहे है। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने भी पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में पिछले 3 दिनों में जो हालत हमारी पदयात्रा के दौरान हुई। ऐसी हालत अभी तक 77 दिन चलने के बाद भी नहीं हुई। मध्यप्रदेश में जो सड़कों की दुर्दशा हो रही है। उसके बाद प्रदेश के नागरिकों के लिए इस मार्ग पर मौत के कुंए में चलने से कम नहीं है। श्री रमेश ने आगे कहा कि यह यात्रा राहुल गांधी को प्रोजेक्ट करने के लिए नहीं यह भारत के हर वर्ग के दिल से दिल जोड़ने और एक साथ होने के लिए यात्रा संचालित हो रही है। इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने भी पत्रकार वार्ता में पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान प्रदेश मीडिया सेल के अध्यक्ष केके मिश्रा, पीसीसी कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, स्वदेश शर्मा सहित मीडिया विभाग के तमाम प्रवक्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

133 Views
What do you think?

Leave a Reply