Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को बड़ा झटका, नरेंद्र सलूजा भाजपा में शामिल 

2 min read
Text Size:

 

दैनिक अनोखा तीर हरदा। आज भाजपा ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को एक बड़ा झटका दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया सलाहकार नरेंद्र सलूजा ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान श्री सलूजा को भाजपा की सदस्यता दिलाई। बताया जाता है कि श्री सलूजा पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस से नाराज चल रहे थे। वह इंदौर में 8 नवंबर को गुरु नानक जयंती के अवसर पर खालसा कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम दौरान कीर्तनकार के शब्दों से ज्यादा प्रभावित हुए थे। जिसमें उन्होंने दंगों के दौरान सिखों की हत्या के आरोप में शामिल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के सम्मान को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। श्री सलूजा का कहना है कि वह उसी दिन से कांग्रेश और कमलनाथ के प्रति अपनी धारणा बदल चुके थे। इंदौर घटनाक्रम के बाद से कांग्रेस ने श्री सलूजा को मीडिया सलाहकार पद से भी हटा दिया था। इसी के चलते श्री सलूजा निरंतर भाजपा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संपर्क में बने हुए थे। आज जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में चल रही है ऐसी स्थिति में कांग्रेस के मीडिया प्रवक्ता और कांग्रेस अध्यक्ष के सबसे खास सलाहकार का भाजपा में शामिल होना भारत जोड़ो यात्रा को एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply