Skip to content
Friday, 23 October 2026
खरगोन

शहर में कछुआ चाल से हो रहा सीवरेज प्लांट का कार्य,वार्डो में खोदी सड़को का पेचवर्क अधूरा 

2 min read
Text Size:

विकास पवार

बड़वाह – शहर के कुल 18 वार्डो में विगत कुछ वर्षों से सीवरेज प्लांट का कार्य संबंधित ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है ।इस कार्य कार्य की गुणवत्ता का विशेष रखा जाए ध्यान रखा जाए दौरान वार्डो की नई पुरानी आरसीसी सड़के खोदी गई । जहा आज भी कई वार्डो में सीवरेज लाइन डालने के बाद ठेकेदार द्वारा खुदे मार्गो पर सीमेंट से मरम्मत कार्य नहीं किया गया ।जिसके कारण वार्डवासियों को अपने वाहन और पेदल निकलने के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड रहा है ।इसके बावजूद ठेकेदार के कर्मचारी एक वार्ड का कार्य पूर्ण नही होने के बावजूद अन्य वार्डो में खुदाई कर पाईप लाईन डालने का कार्य करते दिखाई दे रहे है ।ऐसी स्थिति में कई बार वार्डवासियों ने इस कार्य में आने वाली परेशानीयो से नगर पालिका सीएमओ को अवगत करवाया है ।लेकिन इस शिकायत के चलते कुछ वार्डो की सड़को पर सीमेंट माल डालकर पेचवर्क हुआ ।जबकि कुछ वार्डवासी आज भी इस कार्य के होने की राह देख रहे है ।लेकिन ठेकेदार के कर्मचारियों की मनमानी के आगे अधिकारी भी मोन नजर आ रहे है ।जिसके बाद अब क्षेत्रीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल भी इस कार्य से जुड़े ठेकेदार को हिदायत देते दिखाई दे रहे है ।

कार्य की गुणवत्ता का विशेष रखा जाए ध्यान रखा जाए —— 

क्षेत्रीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल एक दिवसीय 

प्रवास के दौरान बड़वाह पहुंचे । जहां उन्होंने बड़वाह नगर पालिका के अंर्तगत होने वाले सीवरेज प्लांट कार्य का अवलोकन करने गली मोहल्लो में पहुंचे । जहा उन्होंने कार्य को देखा और संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि हर वार्ड में कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए ।ताकि इस कार्य से हमारे शहरवासियों को किसी प्रकार की कोई परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। श्री पाटिल ने बताया कि देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छता को लेकर पूरे विश्व में एक अलग पहचान बना रहे हैं । वही हमारा भी यह कर्तव्य है कि हम भी उनके इस सपने को साकार करने में उनकी इस मंशा को पूरा करने में सहयोग देवे ।ताकि हम भी अपने देश को स्वच्छ और सुंदर बना सके । जिससे भारत का विश्व पटल में स्वच्छता को लेकर नाम हो सके। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता,नगर मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह तोमर, सांसद प्रतिनिधि दिनेश शर्मा,पार्षद प्रतिनिधि साबिर खान, रोहित चौरसिया, सांसद कार्यालय प्रभारी बृजेश यादव, सांसद निज सचिव तरुण चन्द्रे सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।

99 Views
What do you think?

Leave a Reply