
विकास पवार
बड़वाह – प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के तहत रविवार को शहर में मुस्लिम समाज का नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न हुआ।जिसमे करीब 59 जोड़ों ने निकाह कबूल कर जीवन भर साथ निभाने की कसम खाई । इस निकाह में क्षेत्रीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और विधायक सचिन बिरला शामिल हुए। कृषि मंत्री कमल पटेल ने वीडियो कॉलिंग कर सम्मेलन को संबोधित किया। नव विवाहित जोड़ों के सुखमय जीवन की दुआ करते हुए आशीर्वाद वचन कहे। मौके पर मौजूद सांसद श्री पाटिल ने कहा कि निकाह हुई बालिकाओ को ससुराल पक्ष बहु नहीं समझे। उसके साथ बेटी जैसा व्यवहार करें। विधायक श्री बिरला ने कहा कि आज की स्थिति में कोई भी बेटी बोझ नहीं है उसका संपूर्ण दायित्व मध्यप्रदेश शासन का है और मुख्यमंत्री यह दायित्व बखूबी निभा रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व सांसद ताराचंद,वरिष्ठ सहकारिता नेता कुलदीप सिंह भाटिया,भाजपा जिला,नगर पालिल अध्यक्ष राकेश गुप्ता,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष चंद्रपालसिंह तोमर, कांग्रेस नेता नरेंद्र पटेल,सुगनचंद रोकडिया, रमिंदर सिंह भाटिया,प्रवीण शर्मा सहित अन्य सदस्यो ने भी अपने विचार व्यक्त कर समिति को सफल आयोजन की मुबारकबाद दी। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल राय, वरिष्ठ पत्रकार भुवनेश सेंगर, रोमेश विजयवर्गीय, धनलक्ष्मी शर्मा,रजनी भंडारी, विजय सोनी,विजय महाजन सहित समाज के सदर मोहम्मद कुद्दुस शेख,मकसूद अली,इरफान खान,मजहर अली,साबिर खान, वसीम गुड्डा,अमजद खान,शकील खान,इस्माइल खान आदि उपस्थित रहे।

सारी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद —–
निकाह सम्मेलन में सारी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रही। समाजजनों के लिए टेंट लगाया गया। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य द्वारा भरपूर प्रयास किए गए। भोजन की व्यवस्था की गई। नगर पालिका की ओर से भी सीएमओ केशव सिंह सगर के नेतृत्व में जोड़ों को योजना का लाभ दिलाने से लेकर अन्य व्यवस्था की गई। निकाह के इस मौके पर एसडीएम बीएस क्लेश, एसडीओपी विनोद दीक्षित,जनपद सीईओ रोहित पचौरी व टीआई जगदीश गोयल मोजूद रहे।
Views Today: 2
Total Views: 104

