
विकास पवार
बड़वाह – समीपस्थ श्री रेवा गुर्जर महाविद्यालय सनावद की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा शनिवार को मोरटक्का स्थित नर्मदा घाट के दक्षिण तट पर स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता पखवाड़ा चलाया गया । जिसमें रासेयो कार्यक्रम अधिकारी अमित बड़ेकर ओर उनके नेतृत्व में रासेयो के 40 स्वयं सेवकों ने श्रमदान किया । प्रथम चरण में घाट पर झाड़ू लगा कर सम्पूर्ण घाट की सफाई कर लगभग 30 किलो प्लास्टिक एकत्रित किया । उसके पश्चात स्वच्छ्ता पखवाड़े के दूसरे चरण में घाट के किनारों पर अत्यधिक मात्रा में पड़े गंदे कपड़ो और जंगली झाड़ियों को एकत्रित किया गया ।रासेयो कार्यक्रम अधिकारी अमित बड़ेकर ने बताया कि हमारे आसपास और धार्मिक स्थान पर स्वच्छता बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है । जीवन दायनी मां नर्मदा हमारी आस्था का विराट स्वरूप है । हमे मां नर्मदा के आंचल को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक होना पड़ेगा।जिसके लिए हमे अपने जीवन में प्लास्टिक और प्लास्टिक से बनी थैलियों का उपयोग करना छोड़ना होगा ।हर व्यक्ति को बाजार आने के पहले घर से कपड़े की थैलिया लाना होगा ।जिससे माँ नर्मदा और अन्य जलशायल को प्रदूषित होने से बचाया जा सकता है।





