भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सांसद पाटिल ने किया स्वागत सम्मान

विकास पवार

बड़वाह – भारतीय जनता पार्टी, पार्टी नहीं बल्कि एक परिवार है इसका इतिहास स्वर्णिम है। युवा ही समाज, राज्य,एवं देश के निर्माता हैं। भाजपा की नीव युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हैं। उक्त उद्गार खंडवा के लोकप्रिय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने बड़वाह जनपद स्थित सांसद सेवा केंद्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहे । श्री पाटिल हाल ही में नियुक्त हुए युवा मोर्चा मंडल के पदाधिकारियों के स्वागत समारोह में शिरकत करने पधारे थे।उनके साथ क्षेत्रीय विधायक सचिन बिरला नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता सांसद समन्वयक जितेंद्र सुराणा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत सांसद श्री पाटिल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों पर पुष्प वर्षा के साथ की । उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पार्टी को ओर अधिक मजबूत बनाने के सुझाव दिए। उन्होंने युवाओं को बताया कि भारतीय जनता पार्टी में स्वयं उन्होंने भी युवा मोर्चा के दायित्व से ही राजनीति में पदार्पण किया था और कुछ ही वर्षों में जनपद सदस्य का चुनाव में जीत हासिल कर जनप्रतिनिधि बने थे।अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित सांसद श्री पाटिल ने प्रत्यक्ष नवनियुक्त युवा पदाधिकारी का स्वागत किया । इस दौरान सभी युवाओ ने श्री पाटिल व अन्य प्रतिनिधियों के साथ सेल्फी लेकर सोशल साइड पर अपलोड की।इस अवसर पर श्रीमती धनलक्ष्मी शर्मा, भगवान सिंह सोलंकी, ऐश्वर्या उमडेकर,किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेश गुर्जर,भाजपा के वरिष्ठ नेता लादूराम साहू,जनपद उपाध्यक्ष विरेंद्र माले, सांसद सेवा केंद्र प्रभारी बृजेश यादव, कैलाश यादव, सांसद सचिव श्री तरुण चन्द्रे आदि उपस्थित थे।

113 Views

Leave a Reply