दीपावली की तर्ज पर मनाया देवउठनी एकादशी पर्व-

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 विकास पवार

बड़वाह – शहर ही नही बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में भी शुक्रवार को ही देवउठनी एकादशी धूमधाम से मनाई । महिला और पुरषों ने गन्ने का मंडप बनाकर तुलसी और शालीगराम का विवाह कराया संपन्न किया । इस पर्व को लेकर सुबह से ही बाजार में पूजन की तैयारियों को लेकर खरीदारी का दौरा जारी था ।जिससे शहर के मुख्य मार्गो पर रौनक देखने को मिली । देव उठनी ग्यारस के पूजन को लेकर संध्याकालीन को महिलाओ ने पूजन की तैयारी तो पुरुषों ने अपने आंगन में गन्ने का मंडप सजाकर तुलसी विवाह की तैयारी की ।इस पूजन के दौरान तुलसी का पौधा व भगवान शालीगराम की मूर्ति रख उनका विवाह करवाया ।कुछ स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजन कर मंगल गीत गाए।उल्लेखनीय है की महिलाओ ने पूजन के बाद घर आंगन में दीप जलाकर अपने परिवार सदस्यो के साथ हर्षोल्लास के साथ छोटी दीपावली मनाई । और जमकर शहर में हर तरफ आतिशबाजी की जगमगाहट दिखाई दी ।

जन सहयोग से घाट निर्माण का हुआ भूमि पूजन——

देवउठनी एकादशी के अवसर पर श्री गंगेश्वर नर्मदा मानस सेवा संस्थान बाल हनुमान मंदिर आश्रम द्वारा धुवाटीया में मां नर्मदा के पावन तट पर जन सहयोग से घाट निर्माण का भूमि पूजन बंगाली बाबा के पावन सानिध्य में किया गया।बंगाली बाबा ने बताया की घाट का निर्माण आमजनों एवं भक्तों के जनसहयोग से किया जा रहा हैं।पवित्र गंगेश्वरधाम स्थित तट पर मतंग ऋषि ने अपने तपोबल से मां नर्मदाजी की धारा को पश्चिम से पुर्व दिशा की ओर मोड़ दिया था।जहां स्वयंभू शिवलिंग व गंगा मां प्रकट हुई जो वर्तमान में विद्यमान हैं। यहां स्नान, पूजा, अभिषेक करने से काशी का पूण्य लाभ प्राप्त होता हैं।इस घाट निर्माण के बाद इसका उद्घाटन 28 जनवरी 2023 को किया जाएगा।

Views Today: 2

Total Views: 90

Leave a Reply

error: Content is protected !!