विकास पवार
बड़वाह – कार्तिक मास के पावन अवसर पर तीन दिवसीय तुलसी विवाह महोत्सव सम्पूर्ण वैदिक रीति रिवाज के साथ किया जा रहा है । यह विवाह का आयोजन श्री भीमेश्वर महादेव मंदिर की अकस्मात सदप्रेरणा से तथा नटेश्वर नृत्य संस्थान के निदेशक संजय महाजन और अन्य साथियों के सान्निध्य में किया जाएगा ।उक्त कार्यक्रम शहर के मध्य स्थित श्री भीमेश्वर महादेव मंदिर में तीन दिवसीय होगा । जिसमें पंडित संतोष शर्मा द्वारा बताए अनुसार सर्वप्रथम कार्यक्रम
3 नवंबर गुरुवार को शाम 5 बजे खलमाटी लाई गई ।जिसके बाद 4 नवंबर शुक्रवार प्रातः 10 बजे श्री गणेश पूजन किया जायेगा ।जिसके पश्चात प्रातः 11 बजे श्री माता पूजन और शुक्रवार शाम 7 बजे से भजन संध्या प्रारंभ होगी ।विवाह कार्यक्रम के अंतिम दिवस 5 नवम्बर शनिवार दोपहर 3 बजे मण्डप प्रतिष्ठा, तेल,हल्दी एवं मामेरा किया जायेगा ।जबकि शनिवार शाम 7 बजे भगवान की वर निकासी निकाली जायेगी । जिसके बाद विवाह के अंतर्गत शुभ लग्न रात्रि 8:30 बजे नागेश्वर मंदिर रोड स्थित महाराष्ट्रीयन धर्मशाला में सम्पन्न होंगे।
इस तीन दिवसीय विवाह आयोजन में पधारने की अपील मंदिर से जुड़े भक्तो ने की है ।
Views Today: 2
Total Views: 158

