विधानसभा स्तर पर होगी रंगोली प्रतियोगिता,आठ हजार घरों में रंगोली बनवाने का लक्ष्य

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

विकास पवार

बडवाह – दीपावली त्यौहार पर बनाई जाने वाली रंगोली केवल महिलाओं और युवतियों का शौक ही नही बल्कि यह सौभाग्य की निशानी भी है। महिलाओं में इस शौक के प्रति रोचकता लाने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था मुक्ति फाउंडेशन ऑफ यूथ की महिलाओं द्वारा बड़वाह मे विधानसभा स्तर की रांगोली प्रतियोगिता दिसंबर माह में आयोजित करवाई जाएगी ।इस प्रतियोगिता के प्रचार प्रसार के लिए स्थानीय रेस्ट हाउस में एक विशेष बैठक कर पत्रकारों से रूबरू हुए।

यह संस्था पूर्व में तीन बार सफल रंगोली प्रतियोगिता आयोजन करवा चुकी है। बैठक में प्रतियोगिता में सहभागी रही पूर्व महिलाओं और कुछ नए प्रभारियों के बीच बैठक की गई जिसमें प्रतियोगिता सम्बंधित निर्णय लिए गए।

प्रथम पुरस्कार रहेगा 31 हजार रुपये——

संस्था के नवनियुक्त संरक्षक युवा नेता व समाजसेवी श्री राठौड़ के सौजन्य से रंगोली प्रतियोगिता के लिए पहली बार बड़े स्तर पर इनाम दिए जाएंगे । प्रथम पुरस्कार 31 हजार द्वितीय पुरस्कार 21 हजार व तृतीय पपुरस्कार 11 हजार रुपए दिया जाएगा । इसके साथ ही टॉप 50 को चांदी के सिक्के भेट किए जाएंगे । संस्था के संस्थापक विशाल वर्मा (सन्नी) और सुनीता परिहार ने बताया कि प्रतियोगिता विधानसभा स्तर पर आयोजित होगी । फाउंडेशन की महिला सदस्य सदस्यों में से वार्ड स्तर तक 200 प्रभारी बनाए जाएंगे । जो प्रतियोगी की सूची बनाने से लेकर घर घर रंगोली बनावाने तक का कार्य संपादित करेंगे।

गिनीज बुक में करवाएँगे दर्ज —–

संस्था के मुख्य संरक्षक देवेंद्र शर्मा व सुनील नामदेव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 8 हजार रंगोली बनाने का लक्ष्य रखा गया है । इसके लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से संपर्क कर इसे वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने का प्रयास किया जाएगा।इन्हर व्हील क्लब सदस्य प्रभा गुप्ता व वार्ड पार्षद रजनी भंडारी ने पूर्व की 3 प्रतियोगिता के अनुभव साझा करते हुए बताया कि महिला घर-घर रंगोली बनाने के अलावा एक दूसरे की रंगोली बनाने के लिए जब घर घर जाती है । तो एक उत्सव जैसा वातावरण दिखाई देता है।

संस्था ने इन्हे कार्यक्रम प्रभारी किया नियुक्त —-

महिला सशक्तिकरण की मिसाल शहर की किरण ब्रजेंद्र जोशी को कार्यक्रम का प्रभारी नियुक्त किया गया है । साथ ही वर्षा चौहान स्मारिका पुराणिक को मैनेजमेंट कमिटी व सुनीता परिहार को निर्णायक व अतिथि मैनेजमेंट कमेटी का प्रभारी बनाया गया ।

Views Today: 2

Total Views: 136

Leave a Reply

error: Content is protected !!