भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित होकर युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ।*

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

हरदा – कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित होकर क्षेत्र के ग्राम पचोला के लगभग तीन दर्जन से अधिक युवाओं ने यात्रा के जिला समन्वयक एवं जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार के निवास ग्राम जामली पहुंच कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर श्री पंवार ने कांग्रेस परिवार में शामिल हुए युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि, हमारे नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के चलते भाजपा की प्रदेश एवं केंद्र सरकार की जनविरोधी व देशविरोधी नीतियों की पोल खुल रही है, और भाजपा सरकार का “फुट डालो शासन करो” का एजेंडा देश की जनता के सामने खुल गया है, जिसके चलते देश का हर वर्ग राहुल गांधी जी को ओर उम्मीद से देख रहा है, कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ रहा है। इसे देखते हुए हम कह सकते है कि, राहुल गांधी जी को मंशा अनुसार भारत जुड़ रहा है। आज जो युवा साथी ने मेरे निजनीवास पर पहुंच कर कांग्रेस में शामिल हुए इनके इस प्रयास से मुझे भी कांग्रेस पार्टी व क्षेत्र के हित में कार्य करने की नई ऊर्जा मिली है और निश्चित ही कांग्रेस परिवार में शामिल युवा साथियों के प्रयासों से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

इस मौके पर अशोक धनगर, अभिषेक धनगर, रामसागर धनगर, लोकेश धनगर, मुकेश धनगर, राहुल धनगर, रामदास धनगर, उपेंद्र धनगर, कपिल धनगर, मनोज धनगर, अतुल धनगर, सुनील धनगर, विजय धनगर, वीरेंद्र धनगर, अजय धनगर, राजू धनगर, कुणाल धनगर, अक्षय धनगर, भुरू धनगर, शांतिलाल धनगर, यश कुमार और ऐश कुमार सहित 40 युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेकर पार्टी को क्षेत्र में मजबूत करने का संकल्प लिया।

लक्ष्मीनारायण पंवार

जिला समन्वयक, भारत जोड़ो यात्रा

पूर्व जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी, हरदा

Views Today: 2

Total Views: 122

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!