
विकास पवार
बडवाह -नर्मदा के उत्तरी तट पर छठ पर्व पर रविवार शाम 5:30 बजे अनेक महिलाओं द्वारा सूर्य अस्त के दौरान पूजन अर्चन कर अखंड सौभाग्यवती एवं परिवार में सुख शांति के लिए सूर्य देवता से आशीर्वाद माँगा ।इस छट पूजा के दौरान माँ नर्मदा तट पर यूपी, बिहार के रहवासी महिला पुरुष अधिक तादात में पूजन करने पहुचे । जहा महिलाओ ने अपना अपना समूह बनाकर सामूहिक रूप से अस्त होते सूर्य देवता का पूजन करने के पश्चात भोग लगाया ।इस दौरान मंजू पशुपतिनाथ तिवारी ने बताया की सभी महिलाएं सोमवार को उगते सूरज की पूजा अर्चन कर इस छट व्रत को सम्पन्न करेगी । उलेखनीय है कि समस्त पुरुष अपने अपने सिर पर फलों की टोकरी लेकर परिवारजनों के साथ नर्मदा घाट पर उपस्थित हुए। सर पर रखी टोकरी में फल,मुली,गन्ना एवं इस पूजन का विशेष प्रसाद आटे व शकर से बने ठकुआ सहित अन्य प्रसादी का भोग लगाया गया । जिसके बाद सूर्यदेव अस्त होने के कुछ मिनट पहले व्रतधारी महिलाए पूजा की थाली एवं कलश में नर्मदा का जल भरकर नर्मदाजी में खड़ी हुई और सूर्य देवता का पूजन प्रारम्भ किया। सूर्यदेवता के अस्त होने तक सभी व्रतधारी महिलाए पानी में ही खड़ी रहकर भजन कीर्तन करती नजर आई ।जिसके पश्चात महिलाओं ने घाट पर माँ नर्मदा जी का पूजन कर दीपदान किए ।व्रतधारी महिलाओ ने बताया की तीसरे दिन सभी व्रतधारी महिलाएं पूरे दिन निर्जला रहकर उपवास कर रात्रि में अनेक महिलाए अपने अपने निवास पर छठी माता के भजन कीर्तन किए ।





