Skip to content
Friday, 16 October 2026
खरगोन

सांसद सेवा केंद्र पर गगनदीप भाटिया और उनके परिवार सदस्यो का किया सम्मान

1 min read
Text Size:

विकास पवार

बड़वाह – कौन बनेगा करोड़पति शो में 12लाख 50 हजार की राशि जीतकर शहर का नाम रोशन करने वाले गगनदीप भाटिया और उनके परिवार सदस्यो का स्वागत सम्मान शुक्रवार शाम 5 बजे किया गया ।उक्त सम्मान सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के निर्देशानुसार जनपद बड़वाह स्थित सांसद सेवा केंद्र पर किया गया ।
शुक्रवार रात 8 बजे उनका शो भी टीवी पर प्रसारित होने वाला था । उससे पूर्व ही सांसद सेवा केंद्र पर गगनदीप का स्वागत कर सभी बड़वाह वासियों को यह शो देखने की अपील की गई ।खंडवा सांसद श्री पाटिल एवम बुरहानपुर कलेक्टर प्रवीण सिंह ने गगनदीप को उनकी उपलब्धि पर वीडियो कॉलिंग के माध्यम से बातचीत कर बधाई दी व उज्जवल भविष्य की कामना की ।कार्यक्रम में पधारे अतिथियों ने कौन बनेगा करोड़पति शो से जुड़े अपने अपने अनुभव को सबके साथ साझा किया ।
इस अवसर पर सांसद कार्यालय प्रतिनिधि बृजेश कुमार यादव,श्याम शर्मा ,रमेश राठौड़, समाजसेवी कपिल तिवारी, पार्षद रजनी भंडारी, महिला मोर्चा ग्रामीण अध्यक्ष सुरभि वर्मा,बबीता सोनी, यशवंत जाधव, मुरल्ला सरपँच सिंगाजी पटेल, हरविंदर सिंह भाटिया आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन कार्यालय प्रभारी ब्रेजश यादव, संयोजक विशाल वर्मा व आभार परिवार सदस्य जसबीर सिंह भाटिया ने माना।

276 Views
What do you think?

Leave a Reply