Skip to content
Friday, 16 October 2026
खरगोन

दो महिलाओ को रोजगार दिलाने में कारगर साबित हुए नपा उपाध्यक्ष जायसवाल

2 min read
Text Size:

विकास पवार

बड़वाह – आज भी अनेक ऐसे गरीब परिवार है । जिन्हे अपनी गृहस्ती चलाने में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और परिवार के मुखिया को रोजगार से वंचित रहना पड़ता है। कई परिवार ऐसे भी है जहा पुरुषो के नेतृत्व के अभाव में महिलाओ को इस तरह की विकट समस्या से दो चार होना पड़ता है ।ऐसी ही परिवार की महिलाओं को रोजगार से लगाने के लिए नपा उपाध्यक्ष राजेश रामकिशन जायसवाल ने अपने वार्ड की महिलाओ के लिए संकल्प लिया है ।जिसके तहत उनके द्वारा धनतेरस पर शनिवार दोपहर 2 बजे अपने वार्ड की दो महिलाओ को सिलाई मशीन दिलाकर रोजगार दिलाने की पहल की ।और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से वार्ड की दो महिलाओ को सिलाई मशीन दिलाकर रोजगार से जोड़ दिया ।हालाकि इस योजना का लाभ वार्ड की पांच महिलाओ को मिलना है ।जिसमे अभी दो महिला नन्नी बाई यादव और सीमा दरबार को इस योजना के माध्यम से राशि स्वीकृत हुई है ।

रेडिमेड कपड़ो की महिलाए करेंगी सिलाई —–

योजना के तहत मिली सिलाई मशीन के बाद दोनो महिलाओ ने बताया की हमें यह रोजगार हमारे वार्ड पार्षद राजेश भईया के जरिए मिला है ।अब हम इंदौर से मिलने वाले रेडिमेड कपड़ो की सिलाई कर अपनी आमदनी को बढ़ाकर अपने परिवार का अच्छे से लालन पालन कर सकेंगे ।इस दौरान महिलाओ ने श्री जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया ।

391 Views
What do you think?

Leave a Reply