Skip to content
Friday, 16 October 2026
खरगोन

50 लाख रुपए लेकर मुरूम खुदाई करवाने का छपरा सरपंच पर ग्रामीणों ने लगाया आरोप

2 min read
Text Size:

विकास पवार

बड़वाह – ग्राम छपरा में एक शासकीय बेड़ी से मुरूम खोदने के मामले में छापरा के ग्रामीणजनो ने प्रभारी मंत्री कमल पटेल के नाम लिखा ज्ञापन जनपद सीईओ रोहित पचौरी को शुक्रवार दोपहर में दिया ।जिसमे ग्रामीणों ने वर्तमान महिला सरपंच हज्जानी रूबीना पति महबूब खान द्वारा पटवारी हल्का नंबर 52 छपरा के सर्वे क्रमांक 71 की रकबा 5.543 हेक्टर गौचर की भूमि मुरूम खुदाई के लिए फॉर लेन के ठेकदार जीएचवी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को 50 लाख रुपए में लीज पर दी है ।जिसकी जानकारी मिलने पर जब ग्रामीणों ने पंचायत सचिव और सरपंच से चाही ।तो उन्होंने को संतोषजनक जवाब नहीं दिया ।वही जब पंचों से इस मामले में ठहराव प्रताव की जानकारी मांगी ।तो उन्होंने भी इस मामले में किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं होने की बात कही ।ग्रामीणों का कहना है की जब ठेकेदार के आदमी डंपर से मुरूम ले जा रहे थे । तब हमारे द्वारा मुरूम ले जाने की परमिशन पूछी गई । जिस पर उन्होंने पंचायत द्वारा एनओसी दिखाकर मुरूम ले जाने की बात कही ।लेकिन यह पत्र फर्जी हो अवैध था ।ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से सरपंच और सचिव पर उचित कार्यवाही कर उनकी सेवा समाप्त कर मुरूम की अवैध खुदाई पर अंकुश लगाने की मांग की है । हालाकि की इस मामले में सरपंच प्रतिनिधि महबूब खान का कहना है की इस शिकायत संबंधित समस्त दस्तावेज मेरे पास उपलब्ध है ।ग्रामीणों द्वारा लगाए सभी आरोप निराधार है ।यह इसलिए क्योंकि इस मुरूम खुदाई की परमिशन कलेक्टर, एसडीएम और तहसीलदार एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के माध्यम से दी गई है ।इस काम में पंचायत का कोई हस्तक्षेप नहीं है ।

130 Views
What do you think?

Leave a Reply