Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खरगोन

धनलक्ष्मी शर्मा बनी महिला बाल विकास परियोजना की सांसद प्रतिनिधि 

1 min read
Text Size:

विकास पवार

बड़वाह – सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल द्वारा कुछ दिनो पहले ही शहर में दो भाजपा नेता और एक युवा कार्यकर्ता को अलग अलग विभाग की कार्य व्यवस्था संभालने के उद्देश्य से सासंद प्रतिनिधि नियुक्त किया था।जिसके बाद रविवार को शहर में होने वाले आयोजनों में शामिल होने के दौरान सासंद श्री पाटिल ने भाजपा की वरिष्ठ नेत्री धनलक्ष्मी शर्मा को महिला बाल विकास परियोजना का सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया ।इस नियुक्ति पर श्रीमती शर्मा ने कहा की सासंद जी ने मुझे अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है उसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी और उनके द्वारा दी गई । इस जिम्मेदारी का तन, मन,धन से निर्वाह करूंगी ।इसके साथ ही भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की हर जन कल्याण योजना को जन जन तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास करूंगी ।इस नियुक्ति पर पार्षद सुनील चौधरी,दीपेश विजयवर्गीय,संजय जैन,रोमेश विजयवर्गीय,लक्ष्मीचंद अमई आशीष जैन,दीपक जैन,ऋषि शर्मा सहित अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ताओ ने बधाई शुभकामनाए दी ।

102 Views
What do you think?

Leave a Reply