हरदा जिले के सभी प्राइवेट स्कूल कल रहेंगे बंद,

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

हरदा। 18 अक्टूबर मंगलवार को हरदा जिले के समस्त अशासकीय विद्यालय एक दिवसीय बंद रखने का आह्वान सोसायटी फॉर प्राइवेट स्कूल डायरेक्टर्स के जिलाध्यक्ष नवीन पांडे ने समस्त स्कूल संचालकों से किया है।  अनोखा तीर से चर्चा में श्री पांडे ने बताया कि प्रदेश सरकार मनमर्जी से आदेश जारी कर रही है। वही पिछले 3 वर्षो का RTE के तहत जो राशि शासन से लेना था वह अभी तक नही दी गई। मध्यप्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री इंद्रसिंह परमार जी के द्वारा 14 अक्टूबर 2022 तक RTE फीस प्रतिपूर्ति की one click के माध्यम से घोषणा की थी किन्तु 10 अक्टूबर 2022 के आयुक्त, राज्य शिक्षा केन्द्र, भोपाल द्वारा ये सूचित किया गया कि फण्ड यदि उपलब्धत होता है तो अक्टूबर माह के अंत तक सम्पूर्ण भुगतान किया जाएगा।
अतः आयुक्त, राज्य शिक्षा केंद्र जी ने माननीय शिक्षा मंत्री जी की अवहेलना कर इस तिथि को अनिश्चितत कर अक्टूबर माह के अंत मे बोलकर संशय में डाल दिया।

जिलाध्यक्ष पांडे ने कहा कि हम लोग दीपावली कैसे मनाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हम अवगत करवाना चाहते है कि शिक्षा विभाग के अंतर्गत आयुक्त महोदय आपकी कैसे छवि धूमिल कर रहे है।

अतः जो निर्णय आयुक्त महोदय जी लिया है वो हमको मंजूर नही है।

हमारे जिले के समस्त स्कूल 18 अक्टूबर 2022, मंगलवार को विद्यालय बंद रखकर विरोध दर्ज कराएंगे, जो हमारा संवैधानिक अधिकार है। हम उसका उपयोग करेंगे।

हमारी दूसरी माँग है कि 5वी और 8वी की बोर्ड परीक्षा को भी निरस्त किया जाए। जब पूरे मध्यप्रदेश मे सत्र के बीच मे यूँ अचानक ऐसा फरमान की बोर्ड परीक्षा करवाई जाएगी।
बच्चों पर मानसिक तनाव बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। जहाँ 2 साल के बाद जो बच्चे स्कूल आना शुरू किए हों और तो और खुद आयुक्त ने कहा कि वे 1 क्लास पीछे का पढ़ा रहे है। अर्थात 8 वी के बच्चों को 31 अक्टूबर तक 7 वी तक पढ़ाया जाएगा। 1 nov से 8वी कक्षा का पढ़ाना शुरू किया जाएगा। अतः 7 nov से 16 nov के बीच अर्धवार्षिक परीक्षा लेना कहाँ तक उचित है?
अतः हम इस बोर्ड परीक्षा का भी विरोध करते है

138 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!