Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खरगोन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बाल पथ संचलन निकाला 

1 min read
Text Size:

विकास पवार

बड़वाह – रविवार को नगर में बाल पथ संचलन निकाला गया । जिसमे उपस्थित नगर के बाल स्वयंसेवक उपस्थित रहे । कार्यक्रम में मुख्यवक्ता के रुप में जिला प्रचारक ने बताया कि विजयादशमी का पर्व शक्ति का पर्व है। इस दिन हम शस्त्रों का पूजन करते हैं। शास्त्र और शस्त्र हमारी शक्ति है। इतिहास में भी अनेकों बाल वीरों ने राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व समर्पण किया है। परम पूज्यनीय डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार जी ने विजयादशमी के दिन 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। तब से लेकर आज तक संघ का कार्य अनवरत चल रहा है। हमे आज 97 वर्ष हो गए हैं । अब हम शताब्दी वर्ष में प्रवेश करने वाले हैं।एक घंटे की संघ की शाखा शक्ति जागरण का केंद्र है । यह 1 घंटे की शाखा संघ की अनुपम कार्यपद्धति है । जिसमे शारीरिक और बौद्धिक के लिए खेल ,गीत , अमृत वचन , कहानी , सूर्य नमस्कार व अन्य कार्यक्रम होते हैं । जिससे स्वयंसेवक बलशाली बुद्धिमान बनते हैं ।संघ की शाखा समाज जागरण का केंद्र बनी हुई है। हमे संगठित रहने की आवश्यकता है ।

125 Views
What do you think?

Leave a Reply