विकास पवार
बड़वाह – नगर पालिका द्वारा अवैध नल कनेक्शन विच्छेद करने की कार्यवाही की जा रही है । इस सम्बन्ध मे आज 7 अक्टूबर को जलप्रदाय शाखा की बैठक हुई । नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी केशव सिंह सगर ने बताया कि नगर के समस्त नागरिकों से अनुरोध है कि 12 अक्टूबर तक अपने घर मे लगे अवैध नल कनेक्शन को नगर पालिका में राशि जमा कर वैध करवा लेवें । उसके पश्चात नल कनेक्शन विच्छेद की कार्यवाही की जावेगी । उसके पश्चात अगले 3 वर्षों तक नल कनेक्शन प्रदाय नही किया जा सकेगा । इस सम्बन्ध मे किसी को कोई समस्या हो तो व्यक्तिगत रूप से नगर पालिका आकर संबंधित अधिकारी से सम्पर्क कर सकता है ।
Views Today: 2
Total Views: 98

