Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

गुर्जर महिला मंडल के गरबा उत्सव में शामिल हुए कलेक्टर एसपी

2 min read
Text Size:

दैनिक अनोखा तीर, हरदा। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी गुर्जर महिला मंडल द्वारा नवरात्रि पर्व के अवसर पर गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें समाज की महिलाओं के साथ ही नव युवतियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी ली। बीती रात महिला मंडल के आमंत्रण पर जिलाधीश ऋषि गर्ग तथा पुलिस कप्तान मनीष अग्रवाल बतौर अतिथि इस गरबा उत्सव में उपस्थित हुए। मां दुर्गा का पूजन अर्चन करते हुए जिले में सुख समृद्धि और शांति की कामना की। इस अवसर पर महिला मंडल द्वारा मां जगदंबा की आराधना के साथ ही सुंदर गरबा प्रस्तुत किया गया। माता रानी के झालरे भाव भक्ति से ओतप्रोत गीतों की प्रस्तुति पर नन्ही नन्ही कन्याओं तथा युवतियों द्वारा मनभावन गरबे की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम दौरान जिलाधीश ऋषि गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से ही हमारी संस्कृति और परंपराएं जीवंत बनी रहती है। नन्ही बालिकाओं और नव युवतियों को संबोधित करते हुए श्री गर्ग ने कहा कि पढ़ाई के साथ ही सांस्कृतिक गतिविधियों और मनोरंजन के आयोजनों से हमारा उत्साह बढ़ता है। उन्होंने आयोजन की सराहना की। वहीं पुलिस कप्तान मनीष अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन आपसी सद्भाव और प्रेम बढ़ाते हैं। गरबे की प्रस्तुति हमें संयम के साथ आपसी तालमेल का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि हमारे परंपरागत धार्मिक आयोजनों को सच्ची श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाना चाहिए। ऐसे आयोजनों में पाश्चात्य संस्कृति को हावी नहीं होने देना चाहिए। इस अवसर पर गुर्जर महिला मंडल ने दोनों ही अधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर आत्मीय अभिनंदन किया।

152 Views
What do you think?

Leave a Reply