अध्यक्ष चुनाव के नाम पर सोनिया जी करा रही है नूरा कुश्ती: डॉ नरोत्तम मिश्रा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की वास्तविक यानी एक्चुअल अध्यक्ष सोनिया जी ही रहेंगी और चुनाव जीतने वाला केवल वर्चुअल अध्यक्ष की भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि यह जरूर सोचने वाली बात है की दिग्विजय सिंह जैसे वरिष्ठ नेता को गांधी परिवार ने वर्चुअल अध्यक्ष कि भूमिका निभाने लायक भी नहीं समझा।

गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि यह सबको पता है कि कांग्रेस में अध्यक्ष चुनाव के नाम पर नूरा कुश्ती चल रही है। कांग्रेस का असली यानी एक्चुअल अध्यक्ष सोनिया गांधी ही रहेंगी और संगठन के सभी बड़े फैसले गांधी परिवार ही लेगा। कांग्रेस ने आंतरिक लोकतंत्र है यह जताने के लिए सोनिया जी अध्यक्ष चुनाव के नाम पर यह नूरा कुश्ती करा रही हैं। उन्होंने कहा कि में तो सोनिया जी से केवल इतना पूछना चाहता हूं की जब वर्चुअल अध्यक्ष ही बनाना है तो वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को मौका क्यों नही दिया गया। उन्हे क्यों चुनाव लडने से रोका गया। मुझे लगता है कि सोनिया जी को लग रहा था कि दिग्विजय सिंह वर्चुअल की जगह कही एक्चुअल अध्यक्ष का चुनाव नही लड़ जाय। इस डर से उन्होंने दिग्विजय सिंह को अध्यक्ष की इस नूरा कुश्ती से ही बाहर कर दिया। गृह मंत्री ने कहा कि दरअसल दिग्विजय सिंह सोनिया जी कि प्रयोग की राजनीति के शिकार हो गए । उन्हे जिस तरह अध्यक्ष चुनाव से बाहर किया गया में व्यक्तिगत रूप से उसे गलत मानता हूं। दिग्विजय सिंह जैसे वरिष्ठ नेता के साथ इस तरह का व्यवाहर किसी भी दृष्टि से न्यायोचित नहीं माना जा सकता है।

Views Today: 2

Total Views: 210

Leave a Reply

error: Content is protected !!