
विकास पवार
बड़वाह – रविवार को पैगम्बर ए इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्ला लाहो अलैहि व सल्लम के यौमें पैदाईश ईद मिलादुन्नबी के पर्व पर जमा मस्जिद चौक से ईद मिलादुन्नबी का नगर के प्रमुख मार्गो से मुस्लिम अंजुमन कमेटी द्वारा जुलूस निकाला गया। जुलूस में कव्वाली और नात शरीफ की धुन पर समाजजन झूमते नजर आए। जामा मस्जिद चौक से प्रारंभ हुआ जुलूस ईकबाल चौक
गोल बिल्डिंग,एमजी रोड,सुभाष मार्केट,जय स्तंभ चौराहा,मुख्य चौराहा इंदौर रोड जाट मोहल्ला मौलाना आजाद मार्ग होकर पुनः अपने स्थान पर पहुंचा।
इस दौरान जुलूस का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया ।इस मौके पर समाज सदस्यो ने मुख्य चौराहे पर प्रशासनिक अधिकारियों का पुष्प माला से स्वागत किया ।जुलूस के इक़बाल चौक पहुंचने पर समाज जनों द्वारा सलातो सलाम व फातेहा ख्वानी कर मुल्क के अमन व अमान की दुआ की गई। एवं तबर्रुक प्रसाद बांट कर जुलूस का समापन किया गया।इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर भारी मात्रा में पुलिस जवान और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे ।
नगर की अन्य मस्जिदों से भी निकला जुलूस ——
अंजुमन कमेटी के सदर हाजी मोहम्मद कुद्दुस ने बताए की जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर नगर की कदीमी मस्जिद, नूरानी मस्जिद, गरीब नवाज मस्जिद से जुड़े समाजजन भी शामिल हुए।साथ ही जुलूस के दौरान नबी के सिद्धांतों व संदेश का प्रचार सहित चुनिंदा नारे लगाए गए। जबकि जुलूस की पहली पक्ति में घोड़े पर सवार मोमीनों के हाथों में तिरंगा झंडा व समाज का झंडा जुलूस की अगुवाई में साथ-साथ नजर आए।
वही जुलूस में भारी संख्या में समाज सदस्य और बच्चे भी शामिल हुए ।इसी तरह आदर्श नगर कालोनी से भी समाजजनो ने जुलूस निकाला ।
Views Today: 2
Total Views: 144

