Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
हरदा

धार्मिक भजनों पर दी शानदार नृत्य की प्रस्तुति

1 min read

अनोखा तीर, हरदा। श्री दिगंबर जैन समाज के पर्युषण महापर्व के आठवें दिन अखिल भारतीय महिला परिषद ने स्थानीय आचार्य विद्यासागर भवन में धार्मिक भजनों पर नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय महिला परिषद की अध्यक्षा श्रीमती साधना सुरेन्द्र जैन ने बताया कि सांस्कृतिक आयोजनों की श्रृंखला में पर्व के आठवें दिन उत्तम त्याग के दिवस पर धार्मिक भजनों पर नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में 3 आयु वर्ग तय किए गए थे, जिसमें 5 वर्ष से 10 वर्ष, 11 वर्ष से 15 वर्ष ओर 16 वर्ष से अधिक आयु सीमा रखी गई थी। आयोजन के सभी आयु वर्ग को मिलाकर 23 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। प्रथम आयुवर्ग में चर्चित गंगवाल, दूसरे आयुवर्ग में प्रथम सौम्या रपरिया तथा तीसरे आयुवर्ग में प्रथम आरती बडज़ात्या ने स्थान प्राप्त किया। सभी गु्रप में 3-3 प्रतियोगी का चयन प्रथम, द्वितीय ओर तृतीय के रूप में किया जाकर शेष सभी को सांत्वना पुरुस्कार वितरण किया गया। उक्त नृत्य प्रतियोगिता में पुरूस्कार राजहंस होटल के सार्थक जैन, रविंद्र जैन परिवार द्वारा दिया गया था।
——————-

194 Views
194 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply