Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया

1 min read


हरदा-
कलेक्टर ऋषि गर्ग ने ड्रग इंस्पेक्टर को निर्देश दिये है कि जिले के मेडिकल स्टोर्स का नियमित निरीक्षण करें तथा एक्सपायर्ड दवाईयों को विधिवत नष्ट कराएं। यदि कोई मेडिकल स्टोर्स एक्सपायर्ड दवाई बेचता हुआ पाया जाए तो उसके विरूद्ध कार्यवाही की जाए। इसी क्रम में मंगलवार को ड्रग इंस्पेक्टर श्रीमती सोनम जैन ने रहटगांव के मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया। उन्होने बताया कि मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण कर नोटिस जारी किये जायेंगे। इसके अलावा वरदान मेडिकल स्टोर्स में भी कमियां पाई गई मौके पर दवाओं के बिल प्रस्तुत नहीं किए गए एक्सपायर दवाई पाई गई एवं प्रतिबंधित दवाइयां भी पाई गई मेडिकल स्टोर्स को कारण बताओ  नोटिस जारी किया जाएगा। श्रीमती जैन ने विजय मेडिको का निरीक्षण भी किया तथा दवाइयों के रिकॉर्ड कार्यालय में प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया इसके अलावा श्रद्धा मेडिकल स्टोर्स एवं दीप मेडिकल स्टोर रहटगांव पर प्रोपराइटर एवं फार्मासिस्ट दुकान पर न पाए जाने पर दुकान को तत्काल बंद कराया गया।

252 Views

Leave a Reply