सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का करें त्वरित निराकरण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का त्वरित निराकरण करें। उन्होने कहा कि शिकायत प्राप्त होते ही आवेदक से फोन पर चर्चा करें तथा शिकायत को अच्छी तरह समझकर उसका नियमानुसार निराकरण करें। उन्होने कहा कि 100 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों के निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राम कुमार शर्मा, अपर कलेक्टर जेपी सैयाम, संयुक्त कलेक्टर डीके सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, सभी एसडीएम, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री गर्ग ने कहा कि सरकार की योजनाओं की मॉनिटरिंग के लिये 3-4 पंचायतों के समूह स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। ये अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र की पंचायतों में संचालित सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन पर नजर रखेंगे तथा क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं की जानकारी लेकर उनका निराकरण कराएंगे। उन्होने मार्केटिंग फेडरेशन के जिला प्रबन्धक को निर्देश दिए कि मूंग उपार्जन को ध्यान में रखते हुए सर्वेयरों को मूंग उपार्जन केन्द्र पर निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दें। देरी से उपस्थित होने वाले सर्वेयरों के विरूद्ध कार्यवाही की जाए। उन्होने वेयर हाउस कार्पोरेशन के जिला प्रबन्धक को निर्देश दिये कि वेयर हाउस समय पर खुलें, यह भी सुनिश्चित किया जाए। बैठक में कलेक्टर श्री गर्ग ने देवारण्य योजना के तहत किए गए पौधरोपण की समीक्षा भी की।
——————————–

189 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!