बाबा रामदेव के जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, रहटगांव। सोमवार को कलयुग अवतारी बाबा रामदेव की दूज बड़े ही धूमधाम से उत्साह पूर्वक मनाई गई। बाबा के भक्तों द्वारा स्थानीय बस स्टैंड चौक पर स्थित बाबा रामदेव मंदिर को फूलों से सजाया एवं बाबा की आरती कर महाप्रसादी का वितरण किया। दोपहर में बाबा रामदेव की झांकी नगर में धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान बाबा के भक्त भजनों पर नाच उठे। शैलेन्द्र बिल्लोरे, अर्जुन मीणा, बंटी मालवीय, अशोक मालवीय, विनोद सांखला ने बताया कि प्रतिवर्ष मंदिर प्रांगण में बाबा की दूज धूमधाम से मनाई जाती है। बाबा के भक्त मंदिर प्रांगण में आकर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लेते हैं।
———————-

177 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!