शिविर में वोटर आईडी को आधार से लिंक कराया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में मतदाता जागरुकता अभियान के अंतर्गत शिविर लगाकर विद्यार्थियों के वोटर आईडी को आधार नंबर से लिंक कराया गया। जिसमें महाविद्यालय के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड करवाया और स्वयं ही नए मतदाता के रूप में जुडऩे तथा आधार नंबर को अपने वोटर आईडी से लिंक करना सिखाया गया और साथ ही दूसरों के वोटर आईडी को भी आधार से जोडऩे के लिए सहयोग करने हुतु प्रेरित किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को बीएलओ के माध्यम से भी वोटर आईडी को आधार से लिंक करने संबंधी जानकारी प्रदान की गई। शिविर में उपस्थित विद्यार्थियों का ऐप के माध्यम से आधार कार्ड संग्रहण का कार्य किया गया। शत प्रतिशत वोटर आईडी को आधार से लिंक करने तक यह कार्य लगातार संचालित किया जाएगा। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता बिले ने बताया कि छात्र छात्राओं को वोटर आईडी से आधार लिंक करवाना है, वह इस अभियान में भाग ले सकता है और अपने वोटर आईडी से आधार लिंक करवा सकता है या अपने क्षेत्र के बीएलओ के माध्यम से वोटर आईडी से आधार लिंक करवा सकता है। उक्त कार्यक्रम में कला संकाय प्रभारी डॉ.धीरा शाह, प्रशासकीय अधिकारी वीके बिछौतिया के साथ ही संयोजक डॉ.रश्मि सिंह तथा डॉ. सीपी गुप्ता एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
————————-

118 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!