अद्वितीय है सिराली का कन्या हायर सेकंडरी स्कूल : विजय पांडे

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, सिराली। हाईकोर्ट जबलपुर से पारिवारिक कार्य हेतु आए अधिवक्ता विजय पांडे ने जब सिराली के शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल की व्यवस्था और यहां पर अध्ययनरत छात्राओं की पढ़ाई के प्रति रूचि देखी तो वह दंग रह गए। समाजसेवी शंभु सोमानी के साथ आज उन्होंने स्कूल में पहुंचकर छात्राओं से पढ़ाई के संबंध में जानकारी लेते हुए उन्हें महिलाओं के अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हुए अपना ही नहीं परिवार के साथ ही क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए कहा। उन्होंने शासकीय स्कूल में की गई अच्छी व्यवस्था के लिए जनसहयोगियों एवं शाला प्रबंधन की भी तारीफ की।
————————

199 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!