1 सितम्बर को आएंगे बसपा के प्रदेश अध्यक्ष

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर रमाकांत पिप्पल 1 सितम्बर को हरदा आएंगे। यहां मुख्यालय पर बसपा के कार्यकर्ताओं सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेमलाल गन्नोरे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि प्रदेश अध्यक्ष खेड़ीपुरा स्थित संत रविदास मांगलिक भवन खेड़ीपुरा में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में बहुजन समाज पार्टी के जियालाल अहिरवार, ज्ञानेश्वर गजभिए , सीएस बौद्ध, जिला प्रभारी प्रभुदयाल उमरिया एवं पूर्व जिलाध्यक्ष टीपी चौधरी विशेष रुप में उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष श्री पिप्पल पार्टी के विस्तार सहित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दूओं पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। वहीं पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी देंगे।
———————

135 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!