अनोखा तीर, हरदा। युवाओं की समाज में सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से सर्वब्राह्मण समाज संगठन ने परशुराम सेना का गठन किया है। संगठन ने शहर की एक निजी होटल में आयोजित बैठक के दौरान सदस्यों को दायित्व सौंपे गए। महामंत्री सुनील तिवारी ने बताया कि सर्वब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश पाराशर ने संरक्षक मनोहरलाल शर्मा, चंद्रकांत शुक्ला, एलएन पाराशर, कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश पुरोहित, संयोजक प्रदीप पटेल, नितेश बादर, उपाध्यक्ष लोकेश शर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राकेश पटेल, सचिव सुनील जोशी की अनुशंसा पर परशुराम सेना का जिलाध्यक्ष सौरभ शर्मा, जिला सचिव जितेंद्र शर्मा को बनाया है। वहीं परशुराम सेना का संरक्षक राजेंद्र शर्मा, युवक संघ का संरक्षक सुधीर शर्मा को नियुक्त किया। वहीं युवक इकाई का सचिव अमित दुबे को बनाया गया है। बैठक दौरान सर्वब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजेश पाराशर एवं महामंत्री सुनील तिवारी ने सभी पदाधिकारियों को संगठन के नियम एवं विधान से अवगत कराकर सभी को नवीन दायित्व की बधाई दी।
————————
परशुराम सेना का गठन

230 Views
What do you think?






