Skip to content
Saturday, 17 October 2026
मध्य प्रदेश

Shivraj Targets Congress | कमलनाथ के तंज पर शिवराज का पलटवार, बोले- देख रहा है बिनोद, ये कांग्रेसी अब तिरंगे पर भी राजनीति कर रहे हैं

2 min read
Text Size:

kamalnath

Pic: Social Media

नई दिल्ली. जहां एक तरफ मध्य प्रदेश में फिलहाल हर घर तिरंगा अभियान पर सियासत तेज होती दिख रही है। वहीं कमलनाथ (Kamalnath) के बाद अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chahuhan) ने अब कांग्रेस पर पलटवार किया है। आज उन्होंने बाकायदा ट्वीट किया, कि देख रहा है बिनोद, कैसे ये कांग्रेसी अब तिरंगे पर भी जमकर राजनीति कर रहे है।

दरअसल आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंचायत वेब सीरिज के डायलॉग से कांग्रेस और कमलनाथ पर निशाना साधा है। पता हो कि इससे पहले कमलनाथ ने BJPपर निशाना साधते हुए कहा था कि जिनका तिरंगे से कभी प्रेम नहीं रहा, वे आज तिरंगे के सम्मान की बात कर रहे है। मामले पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा था कि, जिन लोगों का आजादी के संघर्ष में कोई योगदान नहीं, जिनके दल में एक भी ऐसा महापुरुष नहीं, जिसने आजादी की लड़ाई लड़ी हो।

उनका यह भी कहना था कि, जिनका तिरंगे से कभी प्रेम नहीं रहा, वो आज तिरंगे के सम्मान की बड़ी बात कर रहे हैं। तिरंगे के सम्मान के नाम पर वो खुद को देशभक्त बताने का प्रयास कर रहे हैं, उनकी देशभक्ति आजादी के संघर्ष में सभी ने देखी है। इसके साथ ही कमलनाथ ने कहा कि, आज देश महंगाई, बेराजगारी, खाद्य पदार्थों पर लगाई गई जीएसटी से जूझ रहा है और ये देश का ध्यान मोड़ने में लगे है।

पता हो कि, आजादी के 75 साल होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश में हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त तक मनाया जाना है। इसके लिए लोगों को अपने घर पर तिरंगा लगाने के लिए जमकर प्रेरित किया जा रहा है। उधर आज कांग्रेस ने मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी बढ़ाए जाने के खिलाफ पांच अगस्त को बड़े पैमाने पर विरोध कर रही है। इस प्रदर्शन के तहत कांग्रेस राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाल और प्रधानमंत्री आवास का ‘घेराव’ कर रही है।      

 

284 Views
What do you think?

अनोखा तीर

https://anokhateer.com/

All posts by अनोखा तीर (496)

Leave a Reply