Skip to content
Saturday, 17 October 2026
मध्य प्रदेश

Mp News: Cm Shivraj Bought Tricolor From Women Of Self-help Groups – Har Ghar Tiranga Abhiyan : शिवराज ने खरीदा तिरंगा, जानिए क्यों कहा कि खून-पसीने की कमाई से खरीदें तिरंगा

2 min read
Text Size:

ख़बर सुनें

विस्तार

मध्यप्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को स्व-सहायता समूह की महिलाओं से तिरंगा खरीदा। मुख्यमंत्री खुद दस नंबर मार्केट स्थित राग भोपाली पहुंचे। वहां तिरंगा खरीदा। साथ ही लोगों से फ्री में तिरंगा न लेने की बात कहकर कांग्रेस पर तंज भी कस दिया।  

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज मैं भी इस अभियान के अंतर्गत राष्ट्रध्वज लेने आया हूं। आज मैंने राष्ट्रध्वज खरीदा है। अभी तक आप लोगों ने तिरंगा लिया या नहीं? अगर नहीं लिया है तो, तुरंत अपनी खून पसीने की कमाई से आप तिरंगा खरीदिए। केवल अपनी कमाई से, यह राष्ट्रध्वज है इस धरती का कर्ज है हम पर। इसमें पैदा हुआ अन्न हम खाते हैं। इसमें बहने वाली नदियों का जल हम पीते हैं। उसी से बना खून हमारे शरीर में दौड़ रहा है। इसी धरती के पेड़ हमें ऑक्सीजन देते हैं। कोई ये कहे फ्री में बांट देंगे, तो यह सब नादानियां हैं। दरअसल, भाजपा ने प्रदेश कार्यालय में सुविधा केंद्र खोला है। यहां से तिरंगे बेचे जा रहे हैं। इसे लेकर कांग्रेस ने कहा था कि भाजपा तिरंगे को भी बेच रही है। यह राष्ट्रध्वज का अपमान है।  

 

सीएम ने कहा कि हम अपने खून-पसीने की कमाई से अपने घर पर फहराने के लिए तिरंगा लेंगे। आप भी जरूर जाएं, भाग लीजिए और , राष्ट्रध्वज के साथ अपनी सेल्फी अपलोड कीजिए कि मैंने तिरंगा लिया। अब आप भी तिरंगा जरूर लीजिए।

उन्होंने कहा कि मीडिया के मित्रों को भी तिरंगा जरूर खरीदना है। सेल्फी अपलोड करना है। कोई घर न छूटे, हमारा राष्ट्रीय ध्वज देश का गौरव और सम्मान है। इसी को हाथ में लेकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गाते हुए आगे बढ़ते थे। झंडा ऊंचा रहे हमारा, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा.. इसकी शान न जाने पाए, चाहे जान भले ही जाए.. जान भले ही चली जाए। तिरंगे की शान नहीं जानी चाहिए।

बता दें आजादी के अमृत महोत्सव के तहत घर-घर तिरंगा फहराने का अभियान 13 से 15 अगस्त तक मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।

126 Views
What do you think?

अनोखा तीर

https://anokhateer.com/

All posts by अनोखा तीर (496)

Leave a Reply