Skip to content
Saturday, 17 October 2026
मध्य प्रदेश

Chhatarpur: Husband And Wife Working In The Field Died Due To Electrocution, First Husband Came In The Grip – Chhatarpur: खेत में काम कर रहे पति-पत्नी की करंट लगने से मौत, पहले पति आया चपेट में, बचाने में पत्नी भी झुलसी

3 min read
Text Size:

ख़बर सुनें

मध्य प्रदेश के छतरपुर में खेत में काम कर रहे दंपति की करंट लगने से मौत का मामला सामने आया है। पहले पति तारों के संपर्क में आया और तड़पने लगा, पत्नी ने बचाने की कोशिश की और उसे भी करंट लग गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे ले कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले के बारीगढ़ के वार्ड 15 के रहने वाले 68 वर्षीय बलोका अनुरागी ने ब्रजेश चौरसिया का खेत बंटाई पर ले रखा था। उसी में गुरुवार को काम कर रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी बगुलाबरानी भी थीं। बलोका काम करते-करते खेत में उस जगह पहुंच गए, जहां कटीले तार लगे थे और उनमें करंट था। जैसे ही वे तार के संपर्क में आए, उन्हें करंट लग गया। वे नीचे गिर पड़े। पत्नी ने देखा तो वो दौड़कर उन्हें बचाने उनके पास पहुंची। उसने उन्हें दूर करने छुआ तो उन्हें भी करंट लग गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

बाद में ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने करंट बंद कराकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। जांच में पता चला है कि खेत में खुमानीलाल चौरसिया के नाम से विद्युत कनेक्शन था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विस्तार

150 Views
What do you think?

अनोखा तीर

https://anokhateer.com/

All posts by अनोखा तीर (496)

Leave a Reply