Skip to content
Saturday, 17 October 2026
मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh: Became The President Of Bjp In 13 Out Of 14 Urban Bodies, Minister Bhupendra Singh Congratulat – Madhya Pradesh: 14 नगरीय निकायों में से 13 में भाजपा के अध्यक्ष बने, मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दी बधाई

3 min read
Text Size:

ख़बर सुनें

मध्य प्रदेश के 14 नगरीय निकाय चुनाव में 13 में बीजेपी के अध्यक्ष बने है। इस पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सभी अध्यक्षों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हर चुनाव की तरह नगरीय निकाय के अध्यक्ष चुनाव में भी कांग्रेस चारों खाने चित हो गई है।
 
मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि 14 में से 13 नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद पर भाजपा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। कांग्रेस सिर्फ एक स्थान पर अपना अध्यक्ष बना सकी है। नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत हुई है। मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि यह गौरवशाली विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विकास और विजन की विजय है।
मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा आने वाले दोनों चरणों में भी भाजपा का विजय अभियान इसी तरह जारी रहेगा और कांग्रेस का बुरी तरह से सफाया हो जाएगा। कई स्थानों पर कांग्रेस को प्रस्तावक समर्थक तक नहीं मिले। कई स्थानों पर भाजपा की निर्विरोध जीत हुई।

मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस का सफाया हुआ है। उसी तरह निकायों में भी सफाया हो रहा है। 90 प्रतिशत परिणाम भाजपा के पक्ष में आए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर से लोगों का विश्वास उठ चुका है। हर व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर जुड़ रहा है। इसी का परिणाम है कि गांव और शहर में कांग्रेस का पराभव हो गया है।
 
विस्तार

131 Views
What do you think?

अनोखा तीर

https://anokhateer.com/

All posts by अनोखा तीर (496)

Leave a Reply