Skip to content
Saturday, 17 October 2026
मध्य प्रदेश

Mob Lynching Reported In Mp’s Narmadapuram District Seoni Malwa – Mob Lynching In Mp: सिवनी मालवा में गोवंश के परिवहन के शक में भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला, दो घायल

4 min read
Text Size:

ख़बर सुनें

मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा में मॉब लिंचिंग की खबरें आ रही हैं। मामला मंगलवार देर रात का है, जब लोगों की भीड़ ने गोवंश परिवहन के शक में तीन लोगों पर हमला कर दिया। तीनों महाराष्ट्र के अमरावती के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मॉब लिंचिंग के आरोपों से इनकार किया जा रहा है। 

दरअसल, महाराष्ट्र के अमरावती से एक ट्रक गोवंश लेकर जा रहा था। सिवनी मालवा के आगे एक गांव के पास 10-15 लोगों ने रात करीब एक बजे ट्रक को रुकवाया। उसमें सवार तीन लोगों के साथ मारपीट की। इन लोगों को शक था कि गायों का परिवहन अवैध तरीके से हो रहा है। मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। तीनों को अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान एक की देर रात मौत हो गई। दो अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है। 

ट्रक में 28 गोवंश थे
पुलिस के मुताबिक जिस ट्रक को रोका गया, उसमें 28 गोवंश मिले हैं। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि गोवंश का परिवहन वैध तरीके से हो रहा था या अवैध तरीके से। पुलिस ने इस मामले में कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश जारी है। 

मॉब लिंचिंग से इनकार
कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने मीडिया से बातचीत में मॉब लिंचिंग होने की बात से इनकार किया है। एहतियात के तौर पर ग्रामीण इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल जरूर तैनात किया गया है। इससे पहले सिवनी के कुराई थाना इलाके में बादल पार चौकी में गोकशी के शक में तीन आदिवासियों को लाठियों से पीटा गया था, जिसमें दो की मौत हो गई थी। हालांकि, एसपी गुरकरण सिंह ने कहा कि यह घटना रात करीब एक बजे की है। ट्रक में अवैध रूप से गोवंश को ले जाया जा रहा था। वाहन में महाराष्ट्र के अमरावती के लोग थे, जिनके साथ 10 से 12 लोगों द्वारा मारपीट की गई। इलाज के दौरान एक की मौत हुई है। इस मामले में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही अवैध रूप से गोवंश तस्करी का मामला भी दर्ज किया गया है। 

विस्तार

323 Views
What do you think?

अनोखा तीर

https://anokhateer.com/

All posts by अनोखा तीर (496)

Leave a Reply