Skip to content
Saturday, 17 October 2026
मध्य प्रदेश

Azadi Ka Amrit Mahotsav: Vd Sharma Counterattacked, Said Congress Ruled 55 Years By Selling Gandhi’s Ideas – Azadi Ka Amrit Mahotsav: वीडी शर्मा का पलटवार, बोले कांग्रेस गांधी जी के विचारों को बेचकर 55 साल राज कर गई

4 min read
Text Size:

मध्य प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान पर राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस के बीजेपी को तिरंगा बेचने के आरोप पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने तो गांधी जी के विचारों को बेचकर देश पर 55 साल राज कर लिया।

वीडी शर्मा ने कहा कि घर-घर तिरंगा फहरे यह हमारा भाव है। हमारा भाव तिरंगे के माध्यम से राजनीति करना नहीं है। हमने उपलब्धता कराने के लिए स्थान तय किया है। फ्री की संस्कृति कांग्रेस की जिंदगी भर लोगों को गुमराह करने की रही है। हर बात फ्री में देना। यह उस पर काम कर रहे है। शर्मा ने कहा कि हम तिरंगा बेच नहीं रहे उपलब्ध करा रहे हैं। कांग्रेस विकृत मानसिकता का राजनीतिक दल है। हम तो उपलब्ध करा रहे हैं। तुम तो गांधी जी के विचारों को बेचकर 55 वर्ष राज कर गए देश पर। गांधी जी के विचारों को धो डाला इस देश के अंदर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी जी के विचारों को जमीन पर उतारने का काम किया है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि आप तो विचारों को बेच रहे थे। आज भी उसी नाम को देश के अंदर बेचने का काम कर रहे हैं। मेरा कहना है कि कांग्रेस एक विकृत मानसिकता का दल बन गया है।वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस इस अभियान में पर उंगली उठाने के बजाए प्रधानमंत्री के आह्वान को मानकर सकारात्मक राजनीति के साथ आजादी के अमृत महोत्सव में जनताक ो तिरंगा बांटने का काम करें और देशभक्ति के भाव के साथ हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हो।

बता दें बीजेपी ने तिरंगा को उपलब्ध कराने के लिए बीजेपी मुख्यालय सुविधा केंद्र बनाए है। इस पर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि हमारी आजादी और अस्मिता के प्रतीक तिरंगे का भाजपा कार्यालय में विक्रय करना शर्मनाक व आपत्तिजनक है। बता दें आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान मनाने जा रही है।

विस्तार

मध्य प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान पर राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस के बीजेपी को तिरंगा बेचने के आरोप पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने तो गांधी जी के विचारों को बेचकर देश पर 55 साल राज कर लिया।

वीडी शर्मा ने कहा कि घर-घर तिरंगा फहरे यह हमारा भाव है। हमारा भाव तिरंगे के माध्यम से राजनीति करना नहीं है। हमने उपलब्धता कराने के लिए स्थान तय किया है। फ्री की संस्कृति कांग्रेस की जिंदगी भर लोगों को गुमराह करने की रही है। हर बात फ्री में देना। यह उस पर काम कर रहे है। शर्मा ने कहा कि हम तिरंगा बेच नहीं रहे उपलब्ध करा रहे हैं। कांग्रेस विकृत मानसिकता का राजनीतिक दल है। हम तो उपलब्ध करा रहे हैं। तुम तो गांधी जी के विचारों को बेचकर 55 वर्ष राज कर गए देश पर। गांधी जी के विचारों को धो डाला इस देश के अंदर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी जी के विचारों को जमीन पर उतारने का काम किया है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि आप तो विचारों को बेच रहे थे। आज भी उसी नाम को देश के अंदर बेचने का काम कर रहे हैं। मेरा कहना है कि कांग्रेस एक विकृत मानसिकता का दल बन गया है।

वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस इस अभियान में पर उंगली उठाने के बजाए प्रधानमंत्री के आह्वान को मानकर सकारात्मक राजनीति के साथ आजादी के अमृत महोत्सव में जनताक ो तिरंगा बांटने का काम करें और देशभक्ति के भाव के साथ हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हो।

बता दें बीजेपी ने तिरंगा को उपलब्ध कराने के लिए बीजेपी मुख्यालय सुविधा केंद्र बनाए है। इस पर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि हमारी आजादी और अस्मिता के प्रतीक तिरंगे का भाजपा कार्यालय में विक्रय करना शर्मनाक व आपत्तिजनक है। बता दें आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान मनाने जा रही है।

102 Views
What do you think?

अनोखा तीर

https://anokhateer.com/

All posts by अनोखा तीर (496)

Leave a Reply