Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

मोहर्रम की तैयारी, ताजियों का निर्माण शुरु

1 min read
Text Size:

 रहटगांव। नगर में आगामी पर्व मोहर्रम की तैयारियां इन दिनों जोर शोर से चल रही है। इसके लिए नगर में कई जगह ताजियों का निर्माण भी किया जा रहा है। जिसमें बांस की चिम्पाली और चमकीले कागज से एक से एक डिजाइन का निर्माण कर ताजियों को आकर्षक बनाया जाता है। ताजियेदार शेहराज शाह, मेहराज शाह और इकबाल शाह ने बताया कि अभी ताजिये का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें काफी मेहनत लगती है। जानकारी के मुताबिक इमाम हुसैन की याद में ताजियों का निर्माण किया जाता है। इसी के चलते नगर में आठ अगस्त रात्रि में सवारी निकलेगी एवं नौ अगस्त दोपहर को ताजिए चल समारोह के साथ बाजार चौक पहुंचेंगे। यहां पर अखाड़ों का प्रदर्शन किया जाएगा एवं खिचड़ा खिलाया जाएगा। उसके बाद १० अगस्त दोपहर बाद ताजिये चल समारोह के साथ कर्बला की ओर रवाना होंगे।
—————————–

96 Views
What do you think?

Leave a Reply