Skip to content
Saturday, 17 October 2026
मध्य प्रदेश

Rape Accused Released On Bail In Jabalpur Raped The Victim, Also Threatened To Withdraw The Case – Jabalpur: जमानत पर रिहा रेप के आरोपी ने पीड़िता से चाकू की नोंक पर किया दुष्कर्म, केस वापस लेने की दी धमकी

3 min read
Text Size:

ख़बर सुनें

जबलपुर दो साल पहले बलात्कार के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी ने जमानत पर रिहा होने के बाद पीड़िता से चाकू की नोंक पर रेप किया और उसे केस वापस लेने की धमकी दी। पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि महिला ने शिकायत की है कि घटना में आरोपी ने दोस्त के साथ मिलकर चाकू की नोक पर उसके घर में घुसकर उसके साथ रेप किया है। पीड़िता की उम्र वर्तमान में 19 साल है, उसके साथ दो साल पहले उसी आरोपी ने बलात्कार किया था, जब वह नाबालिग थी। 

पाटन थाना प्रभारी आसिफ इकबाल ने कहा, ‘शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपी विवेक पटेल ने पहले पीड़िता के साथ रेप किया बाद में उसके दोस्त ने भी पीड़िता का शोषण किया।  पीड़िता से रेप के आरोप में आरोपी को 2020 में गिरफ्तार किया गया था। उसे लगभग एक साल बाद 2021 में जमानत पर रिहा कर दिया गया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने करीब एक महीने पहले अपने दोस्त के साथ मिलकर चाकू की नोंक पर उसके घर में जबरन घुसकर उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी और उसके दोस्त ने इस कृत्य की वीडियोग्राफी की और रेप का केस वापस न लेने पर क्लिप को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी है। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है और दोनों आरोपियों की तलाश जारी है।
 
विस्तार

150 Views
What do you think?

अनोखा तीर

https://anokhateer.com/

All posts by अनोखा तीर (496)

Leave a Reply