Skip to content
Saturday, 17 October 2026
मध्य प्रदेश

Azadi Ka Amrit Mahotsav: More Than One Thousand Facilities Of Bjp In Mp, So That Common People Can Get Tiranga – Azadi Ka Amrit Mahotsav: मप्र में भाजपा के एक हजार से ज्यादा सुविधा केन्द्र, ताकि आम लोगों को मिल सके तिरंगा

4 min read
Text Size:

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त के बीच चलने वाले ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को सफल बनाने के लिए प्रदेश भाजपा भी जुटी है।  हर आम नागरिक को राष्ट्रीय  तिरंगा आसानी से उपलब्ध हो सके, इसलिए भाजपा प्रदेश कार्यालय सहित 1070 मंडलों और जिला केन्द्रों पर सुविधा केन्द्र बनाए जा रहे हैं। मंगलवार को प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में हर घर तिरंगा अभियान के लिए सुविधा केन्द्र का उद्घाटन किया गया। प्रदेश कार्यालय में बने सुविधा केन्द्र में आमजनों को न्यूनतम शुल्क पर राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध होंगे। 

 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देशवासियों से 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की है। मध्य प्रदेश का हर नागरिक हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर अपने घर तिरंगा लगाए और आमजन में देशभक्ति की भावनाएं जागृत हों। इसके लिए प्रदेश सरकार और भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रदेश भर में बड़े स्तर पर संपन्न होगा। आमजन को असुविधा न हो, सभी को राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्ध हो इसके लिए सरकार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज खादी ग्रामोद्योग, डाक घर और अन्य शासकीय कार्यालयों के माध्यम से विक्रय हेतु निर्धारित किया है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा भी जिला और मंडल स्तर पर सुविधा केन्द्र बनाए जा रहे हैं, ताकि आमजन को अपने घरों पर लगाने के लिए राष्ट्रीय ध्वज आसानी से उपलब्ध हो। 

हर घर तिरंगा अभियान पर कांग्रेस द्वारा सवाल उठाए जाने पर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को हर अच्छे अभियान से दिक्कत है। कोरोना काल में वैक्सीनेशन के अभियान पर प्रधानमंत्री की दुनियाभर में प्रशंसा हुई, उसमे भी कांग्रेस को दर्द हुआ। अब ‘हर घर तिरंगा’ के देशव्यापी अभियान से कांग्रेस को पेट में दर्द हो रहा है। कांग्रेस को देशभक्ति व राष्ट्रभक्ति से हमेशा पीड़ा होती है, यह कांग्रेस का मानसिक दिवालियापन है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा लगना यह भारत का सम्मान और अभिमान है। मध्यप्रदेश के हर घर में तिरंगा लहराए यह भारतीय जनता पार्टी का प्रयास है। कांग्रेस अगर इसे राजनीति से जोडती है तो मेरा उनसे आग्रह है कि वह भी आमजन तक राष्ट्रीय ध्वज पहुंचाने की राजनीति करें।

इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद,  प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, सीमा सिंह, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, हरिशंकर खटीक, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा, यशपाल सिंह सिसौदिया, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर, महिला मोर्चा अध्यक्ष माया नारोलिया, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, वरिष्ठ नेता शैतान सिंह पाल सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।  

 

आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर में लगाएं तिरंगा : मंत्री भूपेन्द्र सिंह

नगरीय विकास एवं आवास तथा भोपाल जिला प्रभारी मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने भी अपील की है कि आजादी के अमृत महोत्सव में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान में सभी घरों में तिरंगा लगाएं। अभियान से युवाओं को स्वतंत्रता आंदोलन के ऐसे इतिहास के बारे में जानकारी मिलेगी, जिससे वे अभी तक अंजान हैं। सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में डेढ़ करोड़ घरों में तिरंगा लगाने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को सभी लोग मिलकर पूरा करेंगे। श्री सिंह ने कहा कि शिक्षक बच्चों को स्वतंत्रता आंदोलन के बारे में बताएं।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री ने कहा कि सभी लोग सोशल मीडिया की प्रोफाइल और डीपी में तिरंगा लगा सकते हैं। धर्मगुरु, राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता, व्यापारी संगठनों, एनजीओ और सामाजिक क्षेत्रों के लोगों के साथ बैठक कर अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने के लिये प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि शहीदों को श्रद्धांजलि देने तिरंगा जरूर लगाएं। 

 

264 Views
What do you think?

अनोखा तीर

https://anokhateer.com/

All posts by अनोखा तीर (496)

Leave a Reply