Skip to content
Friday, 16 October 2026
मध्य प्रदेश

प्रेमी संग भागी कांग्रेस की प्रत्याशी

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

दैनिक अनोखा तीर। मध्यप्रदेश के इतिहास में शायद यह पहला मामला होगा कि किसी राजनीतिक दल की प्रत्याशी बीच चुनाव में ही घर छोड़कर भाग गई हो। दल छोड़ने या किसी दूसरे दल के प्रत्याशी से अंदरुनी सांठ गांठ कर मैदान में नहीं जाने जैसे मामले तो देखें सुने जाते रहे हैं लेकिन चुनाव छोड़कर प्रेमी संग भागने का शायद यह पहला मामला होगा।

मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव चल रहे हैं। राजनीतिक दलों के प्रत्याशी की घोषणा के बाद प्रचार प्रसार में लग गए हैं। इसी बीच भिंड जिले के लहार में निकाय चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस की महिला पार्षद प्रत्याशी अचानक लापता हो गई है। माना जा रहा है कि महिला प्रत्याशी ने यह कदम प्रेम प्रसंग के चलते उठाया है। हालांकि पुलिस ने परिवार की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक लहार नगर पालिका के वार्ड 11 से कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी को टिकट दिया था। थाना प्रभारी शिव सिंह यादव के मुताबिक़ बीते रोज़ चुनाव प्रचार के बाद महिला प्रत्याशी अपने फ़ोन पर किसी से बात कर रही थी। इसी बात पर उसके पति ने डांट दिया। उसके बाद से ही महिला प्रत्याशी गायब है। जब देर रात तक उसका कुछ पता नहीं लगा, तो परिजन ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

235 Views
What do you think?

Leave a Reply