Skip to content
Thursday, 22 October 2026
मध्य प्रदेश

राष्ट्रपति को राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने राजभवन में दी भावभीनी विदाई

1 min read
TN5-Bhopal290522121922.jpg
Text Size:

राष्ट्रपति श्री कोविंद को राज्यपाल श्री पटेल ने शॉल, श्रीफल और स्मृति चिंह भेंट किया

राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद और प्रथम महिला श्रीमती सविता कोविंद को राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह राजभवन में भावभीनी विदाई दी। राष्ट्रपति श्री कोविंद का राज्यपाल श्री पटेल ने शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। इसके बाद राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ओल्ड एयरपोर्ट से भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर द्वारा उज्जैन के लिए रवाना हो गए। ओल्ड एयरपोर्ट पर सांसद श्री वी.डी. शर्मा, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैस, महानिदेशक पुलिस श्री सुधीर सक्सेना सहित सेना, पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

113 Views
What do you think?

Leave a Reply