Skip to content
Thursday, 22 October 2026
मध्य प्रदेश

30 मई से लिये जाएंगे नाम निर्देशन-पत्र

2 min read
mpinfo_NewsImage_b.jpg
Text Size:

mpinfo_NewsImage_b.jpg

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री बसंत प्रताप सिंह ने जानकारी दी है कि त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन-2022 के लिये 30 मई से नाम निर्देशन-पत्र लिये जाएंगे। नाम निर्देशन-पत्र 6 जून 2022 तक जमा किये जाएंगे। सभी चरणों के लिये एक साथ नाम निर्देशन पत्र भरे जाएंगे। नाम निर्देशन-पत्र जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच और पंच पद के लिये जमा किये जाएंगे। नाम निर्देशन-पत्र ऑफलाइन ही जमा किये जाएंगे।

नाम निर्देशन-पत्र जिला एवं विकासखण्ड मुख्यालय और क्लस्टर में लिये जाएंगे

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों से 52 जिला मुख्यालय, 313 विकासखण्ड मुख्यालय और 2780 क्लस्टर (ग्राम पंचायतों के समूह) में नाम निर्देशन-पत्र रिटर्निंग/ सहायक रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा लिये जाएंगे। जिला पंचायत सदस्य के लिये जिला मुख्यालय, जनपद पंचायत सदस्य के लिये विकासखण्ड मुख्यालय और सरपंच एवं पंच के लिये विकाखण्ड मुख्यालय एवं क्लस्टर स्तर पर नाम निर्देशन-पत्र लिये जाएंगे। जिला पंचायत सदस्य के 875, जनपद पंचायत सदस्य के 6 हजार 771, सरपंच के 22 हजार 921 और पंच के 3 लाख 63 हजार 726 पदों के लिये नाम निर्देशन-पत्र लिये जाएंगे।

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री सिंह ने जानकारी दी है कि निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन तथा नाम निर्देशन प्राप्त करना, स्थानों के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन एवं मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन 30 मई 2022 को होगा। नाम निर्देशन-पत्र 6 जून तक (अपरान्ह 3 बजे तक) लिये जाएंगे। नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा 7 जून को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापिस लेने की अंतिम तारीख 10 जून 2022 है। निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन भी 10 जून को ही होगा। प्रथम चरण का मतदान 25 जून, दूसरे चरण का एक जुलाई और तीसरे चरण का मतदान 8 जुलाई को होगा। मतदान का समय सुबह 7 से अपरान्ह 3 बजे तक रहेगा। मतगणना, मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतदान केन्द्र पर ही की जाएगी।

पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य पद के लिये मतगणना का सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा 14 जुलाई और जिला पंचायत सदस्य के लिये 15 जुलाई को की जाएगी।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply