जल संकट…आगे-आगे टैंकर, पीछे पीछे दौड़ रही जनता

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर हरदा। गर्मी के अंतिम दिनों में आख़िरकार शहर की जल वितरण व्यवस्था लड़खड़ा गई। यहां भीषण जल संकट गहरा गया है। जिससे राहत दिलाने नगर पालिका के तमाम इंतजाम फेल हो गए। शहर में शनिवार को पानी के लिए एक अलग ही जद्दोजहद देखने को मिली, ज़ब आगे आगे टेंकर और पीछे पीछे महिलाए दौड़ती नजर आई। ये दृश्य वार्ड क्रमांक 2 में देखने को मिला। इस दौरान पानी के लिए लोगो टेंकर पर चढ़ने लगे। जिससे वितरण व्यवस्था ओर ज्यादा बिगड़ गई। टेंकर चालक को उन्हें समझाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना था कि तीन दिन से नल नहीं आएं हैं। जिससे काफ़ी परेशानियां हो रही हैं। गनीमत हैं कि पास में एक हैंडपम्प है, अन्यथा पीने के पानी को तरस जाते। यही हाल शहर के अन्य इलाकों में देखने को मिला। जहां लोगों का आधा दिन पानी के इंतजाम में बीत रहा है। इस सम्बन्ध में नपा की जल प्रदाय शाखा का कहना है कि नर्मदा पेयजल लाइन के सुधार कार्य से जल वितरण व्यवस्था पर असर हुआ है। पूरी कोशिश है कि शनिवार शाम तक व्यवस्था बहाल हो जाएगी। लगातार विधुत कटौती भी एक कारण रहा।

Views Today: 2

Total Views: 134

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!